रांची:श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा-कृष्ण मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, प्रसाद भोग, भजन कीर्तन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया. श्री राज श्याम जी को फल,मेवा,चूरमा,पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया. तथा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार साथ पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई. उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान श्री राधा कृष्ण से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की. सबों ने सामूहिक महाआरती मे भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया. 2 घंटे तक चली भजन-कीर्तन के कार्यक्रम मे ट्रस्ट के सदस्यों एवं महिलाओं द्वारा गाये मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया. पूरे मंदिर परिसर को कृष्णमय बना दी. ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया बुद्ध पूर्णिमा जिसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है, इस दिन लोग सत्य, अहिंसा और संयम का व्रत लेकर पूर्ण अर्जित करते हैं, बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म दोनों के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण है.(नीचे भी पढ़े)

इस दिन का धार्मिक महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह दिन आध्यात्मिक जागरूकता और मानवता की सेवा को प्रेरणा देता है तथा ध्यान, साधना और करुणा के साथ भगवान बुद्ध की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है.इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ,सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल,निर्मल छावनिका, नंदकिशोर चौधरी,पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल,विशाल जालान,सुनील पोद्दार,विष्णु सोनी,मनीष सोनी,संजय सर्राफ, विधा देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, मधु जाजोदिया, उर्मिला पाड़िया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष उपस्थित थे.














