बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मधुआबेड़ा गांवों में मकर संक्रांति पर वैष्णव समाज की ओर से झांकी निकाल कर नगर कीर्तन किया गया. भक्तों ने सुबह नये कपड़े पहन कर गांव का भ्रमण किया. इस दौरान राधा कृष्ण के खूब जयकारे लगे. उपस्थित लोगों ने सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद सभी ने प्रसाद के रूप में तिल व गुड़ खाया. कीर्तन मंडली में पंचानन मुंडा,प्रबीर मंडल,सुखलाल बेरा,डोमा बेरा,जगत नायेक,कामेश्वर बेरा, महेन्द्र बेरा, निताई बेरा,जशहर मुंडा,धीरेन बेरा, शरत चंद्र मुंडा, देबनाथ षंड,बापी, विशाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.














