जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके पटमदा थाना अंतर्गत बिड़रा निवासी एक व्यक्ति की सर्पदंश से माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई. इस संबंध में बबलू रूहिदास ने बताया कि रविवार की रात को अपने घर में जमीन पर सो रहे 39 वर्षीय सत्यजीत कालिंदी को जहरीले सांप ने डंस लिया था. अहले सुबह को करीब 4 बजे अहसास होने पर उसने अपनी पत्नी दुलाली कालिंदी को जानकारी दी.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां दो इंजेक्शन लगाए लेकिन 9 बजे तक उसने दम तोड़ दिया.चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया एवं देर शाम तक गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां ममता कालिंदी व लेली कालिंदी हैं. अस्पताल में बबलू रूहिदास, तपन कुमार महतो, आदित्य कालिंदी व मृतक के छोटे भाई अजीत कालिंदी एवं अनिल कालिंदी आदि मौजूद थे. इस संबंध में उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और वह दिव्यांग भी था.




