चाकुलिया: सहायक अध्यापक संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव गोविन्द गोप के नेतृत्व में रविवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती का स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही सहायक अध्यापकों ने पारा शिक्षकों का चिर-परिचित मांग वेतनमान को लेकर हो रहे आंदोलन से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर अध्यक्ष पूर्ण चंद्र हांसदा, कालिपद गोप,बरेन मुंडा, श्रीकांत बारीक, प्रफुल्ल कुमार महतो, हरेन्द्र महतो, सुभाष महतो, दुलाल महतो, बांदुआ हेम्ब्रम, नारायण मांडी, खेला मुर्मू, कैलाश महतो, रघुनाथ मुर्मु, कामरान टुडु, अरूण कुमार महतो समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.











