चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सह झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय के पिता भुदेव चन्द्र करूणामय की विगत दिनों देहांत हो गया था. सूचना पाकर शिक्षा मंत्री सह विधायक रामदास सोरेन रेंगड़पहाड़ी गांव पहुंचकर धनंजय करुणामय और उनकी मां सोहागी देवी से मिलकर सांत्वना दी. (नीचे भी पढ़े)
श्री सोरेन ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर दुःख व्यक्त किया और परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहने की बात कहीं. मौके पर विधायक समीर मोहंती, घनश्याम महतो,गोपन परिहारी,साहेबराम मांडी,शिवचरण हांसदा,राम बास्के,मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं चाकुलिया पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का झामुमो कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक पर भव्य स्वागत किया. इस मौके पर श्री सोरेन ने चौक पर स्थापित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.



