जमशेदपुर: 13 अप्रैल को जमशेदपुर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव संचालन समिति का एक शिष्टमंडल पीठासीन पदाधिकारी संतोष अग्रवाल के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मिला.(नीचे भी पढ़े)
शिष्टमंडल ने एसएसपी किशोर कौशल को जमशेदपुर में रामनवमी झंडा जूलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए फूलों का गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी. साथ ही 13 अप्रैल को होने वाले चुनाव में पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया. एसएसपी ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन चुनाव संचालन समिति को दिया. शिष्टमंडल में संचालन समिति के सदस्य अरुण गुप्ता, विजय अग्रवाल एवं महावीर अग्रवाल शामिल थे.



