गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई में स्थित मिलनकुंज मंदिर में गुरुवार सुबह अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू किया गया. कीर्तन का शुभारंभ गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर के संस्थापक सह मुख्य पुजारी विनय दास बाबाजी ने पूजा अर्चना कर किया. पुजारी सुखदेव दास ने बताया कि हरि नाम संकीर्तन के लिए झारखंड और बंगाल से कुल छह कीर्तन मंडली पहुंची है. मंदिर में छह कीर्तन मंडलियों के द्वारा हरिनाम कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
वहीं, शाम को संकीर्तन सुनने व देखने के लिए आसपास के गांव से काफी संख्या में भक्त पहुंचे. शुक्रवार को दधि उत्सव और महाभोग वितरण के साथ कीर्तन का समापन होगा. इस मौके पर पुजारी सुखदेव दास, श्यामापद दास, निर्मल चंद्र सिंह, मथुर सिंह, बबलु महतो, पूर्णचंद्र कर्मकार, अभिषेक दास, बिष्णु महतो, बादल महतो, सुखदेव महतो, सुष्मिता दास, मानसी दास, पार्वती दास, चंद्र मोहन दास, बिमल दास आदि उपस्थित थे।



