चाकुलिया: प्रकृति की सुरम्य गोद में झारखंड -ओड़िशा एवं पश्चिम बंगला के त्रिवेणी संगम चाकुलिया प्रखंड के रुपुषकुंडी गांव के देवनदी किनारे स्थित संन्यासी पीठ में गुरुवार से तीन दिवसीय पूजा सह मेला प्रारंभ हुआ. प्रथम दिन पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. धर्म, अध्यात्म, विश्वास, त्याग,भक्ति , आध्यात्मिकता का प्रतीक संन्यासी देव की भक्ति भाव से विधिवत रूप से पुजारी अमल नायक ने प्रथम दिन की पूजा की शुरुआत की. तीन राज्य के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ उमड़ी. ग्रामीणों ने पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद कीर्तन मंडली ने कीर्तन किया. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

पूजा में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी: सन्यासी पूजा के प्रथम दिन गुरुवार को राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी भी शामिल हुए. श्री षाड़ंगी ने संन्यासी स्थान में पूजा कर क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के पश्चात श्री षाडंगी ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. 16 जनवरी को संन्यासी देव की पूजा की जाएगी और शाम में बंग्ला यात्रा का आयोजन किया जाएगा और 17 जनवरी को पूजा के पश्चात भारत सेवाश्रम संघ के प्रतिष्ठित स्वामी प्रणवानंद जी के स्मरण में मानुषमुड़िया दुर्गा वाटिका से संन्यासी पीठ तक गाजे बाजे के साथ वर्णमय धर्मीय शोभायात्रा निकाली जाएगी. (नीचे भी पढ़े)

इसके पश्चात हिन्दू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन,वैदिक विश्व शांति यज्ञ,पूजा आरती,कंबल वितरण के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष चंडी चरण साधु,दीनबंधु दे,लालटु घटुआरी,केशव चन्द्र घटुआरी, संतोष दे,अभि घटुआरी,आलोक दे,कार्तिकेश्वर दे,ससधर नायक,रंजीत नायक, बुद्धदेव साधु,दुखीराम दे,राजू साधु,रथ दे,गिरीश दे,विष्णु नायक,लोकेश साधु समेत अन्य जुटे हुए हैं.



