गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर और बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई सबर बस्ती में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में चिकित्सक द्वारा गुड़ाझोर के 33 और दारिसाई के 18 सबरों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया. इस दौरान खांसी-जुकाम व बुखार आदि से जूझ रहे मरीजों ने चिकित्सकों से उचित सलाह दी. साथ ही उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी गयी. चिकित्सकों ने हीमोग्लोबिन, मलेरिया, सिकल सेल, प्रेशर, शुगर आदि की जांच की. (नीचे भी पढे)
साथ ही इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इस बात की भी जानकारी दी. वहीं बीडीओ यूनिका शर्मा ने सबरों को स्वच्छता और साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही. इस मौके पर बीडीओ यूनिका शर्मा, मुखिया हरिपद सिंह, पंचायत सचिव मानस पास, एएनएम शिखा सामंत, सेविका दीपाली सिंह, सहिया पार्वती दास, जल सहिया नमिता दास, रोजगार सेवक प्यारीलाल महतो, वार्ड सदस्य सुशांत सिंह, मंगल कर्मकार, बाघुड़िया मुखिया पविता सिंह, पंचायत सेवक स्नेहजीत प्रामाणिक, सेविका अनिमा सिंह, सहिया विंदेश्वरी सिंह, सीएचओ हीरा मुर्मू, एएनएम शिवानी मुंडा, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे.











