गालूडीह: सांखोसाई में स्थित मालती मार्डी सनशाइन एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस दौरान स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने योग किया. प्रिंसिपल सुमित्रा महतो ने बताया कि योग का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है. आसन और प्राणायाम करने मात्र से भी हम शरीर को निरोगी रख सकते है. निरोगी रहने के लिए योग जरूरी है. नियमित रूप से योगाभ्यास करने से विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते है. मौके पर बिनोता महतो, मनीषा महतो, सुनील राय आदि उपस्थित थे.











