चाकुलिया: चाकुलिया में वट सावित्री व्रत को लेकर शनिवार को नागाबाबा मंदिर स्थित बरगद वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान के साथ वट सावित्री की पूजा की. मौके पर पुजारी दिलीप पति ने मंत्रोच्चार कर महिलाओं की पूजा संपन्न कराई. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री सत्यवान की कथा सुनी और भगवान शिव पार्वती की पूजा की. मौके पर पूजारी श्री पति ने कहा कि वट सावित्री की पूजा कर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु,अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत करती हैं.







