चाकुलिया: शहीद साबुआ हांसदा के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा और नयाग्राम में स्थापित शहीद साबुआ हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सांसद श्री महतो ने कहा की शहीद साबुआ हांसदा जंगल संरक्षण में शहीद हुए थे,समाज के युवा उनके जीवनी से प्रेरणा लेकर जल जंगल और जमीन का संरक्षण करें, तभी सही मायने में शहीद साबुआ हांसदा की श्रद्धांजलि होगी. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने शहीद साबुआ हांसदा अमर रहे का नारा लगाया. इस अवसर पर सुशील शर्मा,हरी साधन मल्लिक, सुनाराम हांसदा, गौरव पुष्टि, मनोरंजन महतो, गौरीशंकर महतो, पार्थो महतो, चंदन महतो, पुर्णेन्दु महतो, दुर्गा गिरी समेत अन्य उपस्थित थे.




