चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा निवासी प्रशांत मुर्मू के डेढ़ वर्षीय पुत्र अनिमेश मुर्मू के ह्रदय का ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुम्बई के श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में होगा. गुरूवार की रात बच्चे के परिजन मुम्बई के लिए रवाना हो गए हैं. इस संबंध में चाकुलिया के सीएचसी प्रभारी डॉ रंजीत मुर्मू ने बताया कि अनिमेश मुर्मू विगत कई माह से हृदय रोग से ग्रसित है. (नीचे भी पढ़े)
परिजनों ने उपचार के लिए उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसकी जांच करवाकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आरबीएसके का लाभ देकर बेहतर उपचार के लिए मुम्बई भेजा गया है जहां बच्चे का ऑपरेशन होगा. इस मौके पर डॉ केवी महतो, डॉ सोमा उपस्थित थे.




