जादूगोड़ा: मां रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति की ओर जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी स्व गुन सिंह की याद एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान सह चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय,क्षेत्रीय वनपाल अरूण कुमार व संस्था के अध्यक्ष दिनेश सरदार ने पूर्व मुख्य पुजारी स्व गुन सिंह तस्वीर पर माल्यापर्ण कर व श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई. रक्तदान शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं के द्वारा करीब 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक और वोलेटियर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लड बैंक से डॉ एसएन झा, टेकनीशियन अजय कुमार, आदित्य कुमार, रितेश कुमार जबकि वोलेटियर ब्लड डोनर एसोसिएशन से मि्रनाल रक्षित, राजेश मार्डी, सीता सोरेन, छूटू कुमा समेत मंदिर कमिटी की ओर से दिनेश सरदार,लखीपदो सिंह, अमेश सरदार,रामेश्वर सरदार,शायमल सरदार, उत्पल सिंह, जवार सिंह, टोटन सिंह, तरूण महापात्र, सुनीता गोप, कुमोद कुमार, संजय गुप्ता, परमेशवर मांझी, अंकुर बहादुर, दिलीप बारिक, रामेश्वर सरदार, श्रीमती बबीता सिंह ने अहम योगदान दिया.



