गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़सा पंचायत भवन में शनिवार को झारखंड मानभूम लोक संस्कृति संघ की शाखा गोराम धरम झुमुर अखाड़ा ने विश्व संगीत दिवस मनाया. कार्यक्रम में गालूडीह क्षेत्र के कई लोक कलाकारों ने भाग लिया. मौके पर लोक कलाकारों ने गीत-संगीत का आयोजन किया. लोक कलाकारों ने अपने सुरों और तालों से लोगों का मन मोह लिया. लोक कलाकारों ने कहा कि विश्व संस्कृति दिवस आदि काल से चल रहा है. संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मा की शांति का माध्यम है.(नीचे भी पढ़े)
यह जीवन को सुंदरता और संतुलन देता है. वहीं, कलाकारों ने झुमूर, दसाई, छऊ, करम, लागड़े आदि पारंपरिक लोक कला और संस्कृति को बचाये रखने का संकल्प लिया. इस मौके पर जिला सचिव मनोरंजन महतो, देवेंद्र महतो, कंचन कर, डॉ डी डी लोहरा, मोतीलाल प्रामाणिक, राखोहरी महतो, दशरथ सिंह, शैलेन कालिंदी, विष्णु महतो, बिमल सिंह, राजेश सिंह, मंगल सिंह, गंभीर कालिंदी, सेफली गोप, जयंती गोप, रूपेण गोप, प्रदीप गोप आदि उपस्थित थे.











