जादूगोड़ा : करोड़ो रूपये की लागत से बना आसनबनी रेलवे स्टेशन का अंडरपास घटिया निर्माण को लेकर पहली बरसात में ही जलमग्न हो गया है. अंडरपास में कई फीट पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों का उसके अंदर से आवागमन ठप हो गया है. इधर खतरे को भांपते हुए रेलवे ने अंडरपास पुलिया को बंद कर दिया है व उसके अंदर जमा पानी को निकालने के प्रयास तेज कर दिये हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस बाबत क्षेत्र के ग्रामीण मणींद्रनाथ महतो ने कहा कि लूट की नीयत से यह अंडरपास का निर्माण किया गया. घटिया निर्माण की वजह उद्घाटन से पूर्व से अंडरपास में कई जगह से पानी रिस रहा है व उसके अंदर पानी भर रहा है. उन्होंने अंडरपास निर्माण की न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि घटिया निर्माण का खुलासा हो सके. उन्होंने रेलवे से राखा माइनस रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ओवरब्रिज का निर्माण कराये जाने मांग उठाई है.











