चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत स्थित टाउन हॉल परिसर में भारत जागात माझी पारगाना माहाल एवं आदिवासी सांवता सुसाड़ आखाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और धर्म परिवर्तन के विरूद्ध एक दिवसीय महासम्मेलन परमेश्वर मांडी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम सह विधायक चंपई सोरेन उपस्थित थे. समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि आज से 50 साल पहले कांग्रेस सरकार कार्यकाल में सीएनटी एक्ट प्रस्ताव पारित हुआ था. परंतु केन्द्र शासित कांग्रेस सरकार ने इसे लागू नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आदिवासी के साथ हमेशा छलावा किया है. उन्होंने समाज के लोगों को जागरूक होने की बात कहते हुए धर्म परिवर्तन पर अंकुश लगाने की बात कही.(नीचे भी पढ़े)

श्री सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार अंधी और बहरों की सरकार है. इस सरकार के कार्यकाल में पुरे झारखंड में खनिज संपदा की लूट खसोट हो रहा है और झारखंड में ही झारखंडी आदिवासी और मूलवासी अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज संगठित होकर धर्म परिवर्तन पर रोक लगाएं तभी भाषा,संस्कृति और समाज का संरक्षण होगा. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बेहतर कार्य कर रही है. केन्द्र सरकार ने आदिवासियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं पारित कर समाज के लोगों का विकास करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वे अल्प समय के लिए राज्य का सीएम बने और सीएम के कार्यकाल में उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं पारित की थी, जिसे हेमंत सरकार ने योजनाओं को रोकने का काम किया है. मौके पर दिशोम परगाना रोबिन टुडू, दिशोम पारानिक बाबा चन्द्रमोहन मांडी, परमेश्वर मांडी समेत अन्य ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर मदन हेम्ब्रम, माताल मांडी, पूर्व जिप सदस्य सुनाराम हांसदा, विजय चन्द्र सोरेन, नंदलाल टुडू, सुकलाल टुडू, मंगल मुर्मू, भागवत टुडू, कालीचरण मांडी, कान्हु राम हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.



