पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर मतकमडीह में आयोजित मुर्गा पाड़ा के दौरान अवैध हब्बा-डब्बा (जुआ) खेलाए जाने के दौरान हुए मारपीट की घटना के बाद पोटका पुलिस ने हब्बा डब्बा संचालक अभय पदों भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . ज्ञात हो कि मुर्गा पाड़ा में रविवार को हुए विवाद में हिंसक झड़प की घटना भी घटी, जिसमे तीन लोग घायल हो गए थे. घटना को लेकर पीड़ित गणेश टुडू ने पोटका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत में मातकमडीह में आयोजित मुर्गा पाड़ा में अभय पदो भकत द्वारा जुए यानि हब्बा-डब्बा का खेल चलाया जा रहा था. इसी दौरान कालिकापुर निवासी आरसु और रोहित भकत के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया,जो मारपीट में बदल गया.(नीचे भी पढ़े)
जब पीड़ित का छोटा भाई दोनों के बीच सुलह कराने गया, तो उसे भी पीटा गया. घटना की जानकारी मिलने पर जब गणेश टुडू अपने भाई को बचाने पहुंचे, तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया.लिखित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पोटका पुलिस ने अभय पदों भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर अभय की गिरफ्तारी के बाद हब्बा डब्बा(जुआ) संचालको में भय का माहौल है. इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस को इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करते हुए इस कारोबार पर पूर्णतः रोक लगाने की जरूरत है.(नीचे भी पढ़े)

हब्बा डब्बा पर रोक लगाने में प्रशासन विफल: जयराम
इधर कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने पुलिस उप महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पोटका में हब्बा डब्बा जुआ खेल पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि इसके पूर्व 22 जनवरी को पोटका में हब्बा डब्बा जुआ खेल पर रोक लगाने की मांग किया गया था, लेकिन इसकी अवहेलना से पार्टी दुखित है. हब्बा डब्बा खेल के कारण शनिवार को मतकमडीह में हिंसक झड़प हुई. जिसमें दो तीन लोग घायल भी हुए थे.



