चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवा 108 एम्बुलेंस सेवा के बंद होने से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र के लोगों ने कहा कि विगत कई माह से क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस सेवा ठप है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए निजी वाहन से सीएचसी जाना पड़ रहा है. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसका काफी ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है. कहा की क्षेत्र में कभी-कभार ससमय वाहन उपलब्ध नहीं होने से मरीज को अस्पताल तक ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.वहीं सड़क दुर्घटना होने पर घायल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़े)
लोगों ने सरकार से मांग किया है कि जल्द से जल्द प्रखंड क्षेत्र में पहले की तर्ज पर 108 एम्बुलेंस सेवा बहाल करें ताकी मरीजों को ससमय बेहतर इलाज मिल सके. वहीं इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने बताया कि 108 एम्बुलेंस वाहन की समय समय पर मरम्मत नहीं हो पाने के कारण वाहन को सिर्फ लोकल में ही चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस अच्छी कंडीशन में नहीं होने के कारण लोकल में ही मरीजों को इसकी सेवा दी जाती है.




