चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्टेशन जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की शाम को पुआल से लदा पिकअप वैन संख्या जेएच 05 डीई 6108 सड़क के किनारे पेड़ की डाली से टकरा कर और रेलवे की चहारदीवारी को तोड़ कर पेड़ से जा टकराया. घटना के बाद आवागमन ठप हो गया है.(नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर जीआरपी पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल से पुआल लोड कर पिकअप वैन थाना रोड से होकर खाली करने जा रहा था. उसी दौरान सड़क किनारे पेड़ की डाली से टकराकर रेलवे की दीवार को तोड़ दिया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है.



