गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के पुतड़ु गांव में हुए मारपीट मामले में (थाना कांड संख्या 15/25, दिनांक 13/05/2025) में धारा 115(2), 117(2), 126(2), 3(5), 109, 351(3) बीएनएस 25 1-बी)ए के तहत पुलिस ने उलदा पंचायत के पुतड़ु गांव निवासी उप मुखिया प्रतिनिधि तारापद महतो की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. चारों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. (नीचे भी पढ़े)
थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि मारपीट के आरोपी गोलमुरी निवासी जिंतेंद्र दुबे, बागबेड़ा निवासी एम विजय कुमार, टेल्को निवासी जगन्नाथ गोराई और लक्ष्मी चक्रवर्ती को जेल भेज दिया गया है. चारों ने पुराने जमीन विवाद मामले को लेकर हाइवे पर पुतड़ु गांव निवासी उप मुखिया प्रतिनिधि तारापद महतो के साथ पिस्तौल तानकर रॉड और डंडे से जानलेवा हमला किया था. जांच के दौरान मंगलवार को जितेंद्र दुबे के निर्माणाधीन घर से एक पिस्तौल और 15 गोलियां बरामद की गयी थी.











