बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र की बनकाटा पंचायत के सालबनी (बेंदा) गांव के ग्रामीणों को इन दिनों गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. गांव का एकमात्र चापाकल जो 30 से अधिक परिवार की जल जरूरतों को पूरा करता था,अब खराब हो चुका है. इससे ग्रामीणों को पीने का पानी, घरेलू कार्यों और मवेशियों की देखभाल में भारी कठिनाई हो रही है. महिलाओं ने गुरुवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर बताया कि यह समस्या पिछले एक महीने से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई भी स्थायी समाधान नहीं मिला है. (नीचे भी पढ़े)
गांव के लोग पेयजल परेशानी से जूझ रहे हैं. जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस चापाकल की मरम्मत करायी जाये या वैकल्पिक व्यवस्था सोलर जलमीनार स्थापित किया जाये जिससे उन्हें जलसंकट से राहत मिल सके. स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें और शीघ्र समाधान करें ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. इस मौके पर मुक्ति माईति, छबि माईति, माधुरी माईति, तापसी माईति, खुकु माईति, गीता माईति, चित्रा माईति, देवी माईति, मोणि माईति , बेबी माईति, पुजा माईति, नारायणी माईति समेत अन्य उपस्थित थे.



