बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बामडोल चौक स्थित मां मनसा मंदिर के पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को महिलाओं ने कलश लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. सभी महिलाएं कलश लेकर महुलडांगरी स्थित स्वर्णरेखा नदी के टोपा घाट पहुंची. पूजा कर कलश में जल भरकर माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मां मनसा की जयकारा लगा रही थी.(नीचे भी पढ़े)
कलश यात्रा कई गांव होते हुए मां मनसा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. पूजारी ने मंत्रोच्चारण कर पूजा की और कलश स्थापित किया. मौके पर यज्ञ का आयोजन किया गया. मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी.











