पोटका : प्रखंड के हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ में 58वां पांचदिवसीय महायज्ञानुष्ठान अखण्ड संकीर्तन एवं दशम विष्णु यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ . रामगढ़ आश्रम हाता से 1001 कुआंरी कन्याएं गाजे बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में चाईबासा रोड स्थित तिरिंग नदी पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार से पुजा अर्चना के उपरांत कलश में जल भरकर लाकर मंदिर परिसर में स्थापित किया. जिसके उपरांत यज्ञ एवं हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ .जो लगातार पांच दिनों तक चलेगा. 6 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार एवं धुलट के साथ शाम को पूर्णाहुति के उपरांत यज्ञ का समापन होगा . कलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय लग रहा था .कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार,विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद सूरज मंडल, सविता सरदार, सोनामनी सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, मुखिया सुकलाल सरदार आदि उपस्थित थे .(नीचे भी पढ़े)

पोटका का ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है रामगढ़ आश्रम हाता : संजीव सरदार
हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ में 58वां पांचदिवसिय महायज्ञानुष्ठान अखण्ड संकीर्तन एवं दशम विष्णु यज्ञ का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत यज्ञ एवं हरि मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत किया . मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रामगढ़ आश्रम हाता पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक तीर्थस्थल है यहां से इस क्षेत्र के लोगो की आस्था जुड़ी है . 58 वर्ष पूर्व ब्रह्मलीन बाबा बालक दास जी ने यहां ग्रामीणों के सहयोग से इस यज्ञ एवं हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया था जो कि आज एक वृहद रूप ले चुका है .उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया .(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर सांसद के निजी सचिव यशवंत महतो,प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार,सुनील कुमार दे,सुनील महतो,सोमेन मंडल,गणेश सरदार,बबलू चौधरी,पोलटू मंडल,हितेश भगत, कमिटी के अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्र, दिलीप पंडा,किशोर नँद,अनिरुद्ध गोप,शिबु भट्टाचार्य, पंकज मंडल,राजेश मिश्रा,मधुसूदन भट्टाचार्य, हरमोहन गोप,कृष्णा गोप, सुनील महतो,समीर पाल, श्रीमंत पांडेय समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं.







