चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने मंगलवार को पंचायत के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान मुखिया ने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण भी किया. निरीक्षण में टिटिहा प्राथमिक विद्यालय में किचन शेड में काफी दिनों से छत विहीन पाया गया. बरसात में बच्चों का मिड डे मील भोजन बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विद्यालय के शौचालय में दरवाजा भी नहीं है. इसको लेकर मुखिया ने संबंधित पदाधिकारी से बात की.(नीचे भी पढ़े)
मुखिया ने बताया कि सनडांगरी और आगुनकोला के बीच सड़क पर बनी पुलिया की स्थिति जर्जर है. बरसात में टूटने की संभावना है, इससे दुर्घटना हो सकती है। इसको लेकर मुखिया ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात की और मरम्मत कराने की मांग की. इसके बाद मुखिया ने सनडांगरी में मां मनसा महिला मंडल डीलर की दुकान में सरकार द्वारा सोना सोबरन योजना के तहत उपलब्ध कराई गई धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण लाभुकों के बीच किया. मौके पर ग्राम प्रधान और पंचायत समिति की सदस्य भी उपस्थित थे.













