
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड भाजपा मंडल द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के समर्थन में किसान चौपाल गौशाला परिसर में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती उपस्थित थे. मौके पर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसान बिल पारित कर किसानों को समृद्ध बनाने और उनके हक और अधिकार दिलाने का काम किया है.कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है. किसान समृद्ध होगा तो देश और राज्य समृद्ध होगा. कहा कि देश में आजादी के बाद अधिकांश समय कांग्रेस सरकार रही है, कांग्रेस ने कभी भी किसान के बिकास के प्रति कभी कार्य नही किया है कांग्रेस ने किसान की विकास के नाम पर सिर्फ ठगने का काम किया है. भाजपा सरकार ने किसान बिल पारित कर किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का काम किया है. किसान बिल पारित कर बिचौलियाबाद और भ्रष्टाचार हटाने का काम किया है. पीएम नरेन्द्र मोदी ने किसानों के विकास के प्रति कई महत्वपूर्ण योजनायें पारित की है. डा गोस्वामी ने कहा कि विपक्ष दल के नेता किसान बील के विरोध में किसान और ग्रामीणों को दिगभ्रमित करने का काम कर रही हैं.

भाजपा सरकार ने किसान बिल लाकर एक देश एक बाजार लागु करने का काम किया है अब किसान स्वतंत्र रूप से कही भी किसी भी मंडी में जाकर अपनी उपज को अच्छी दर पर बेचकर समृद्ध बन पाएगें. किसान अब कही भी बिना कर के अपनी उपज को बेच पायेंगे.किसान बिल का विरोध बाजार और मंडी में कब्जा किए लोग ही इस बिल का विरोध कर रहे हैं. कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर सरकार की बिल की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करें.अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसान बिल की लाभ से अवगत होकर कार्यकर्ता गांव- गांव में चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करे ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके.कहा कि पार्टी की लड़ाई किसी विशेष पार्टी या व्यक्ति से नही है बल्कि सरकारी सिस्टम और भ्रष्टाचार से है. मौके पर दिनेश सिंह, पद्मश्री जमुना टुडू, नपं उपाध्यक्ष सुमित लोधा, जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक, गंगा दास, गोपन परिहारी समेत अन्य ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार,बाघराय मांडी, मनोरंजन महतो, चन्द्रदेब महतो, रवि तिवारी, राजेश नामाता, सशांक पाल,बिजय महतो,तपन बेरा, प्रशांत मल्लिक, चुनाराम महतो, छोटु महतो, सुधीर महतो, पार्थो महतो, मिठु दास, लीलावती दास, चंडी मुंडा, मोहन सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.







