
जादूगोड़ा : निजी जिन्दगी में पर्यावरण कैसे सुरक्षित रहेगा. जिसको लेकर क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर रविवार को औद्योगिकसुरक्षा बल के कमांडेंट विवेक शर्मा की अगुवाई में मैराथन दौड़ का का आयोजन किया गया. इधर इस मैराथन दौड़ में जवानों काहौसला बढ़ाने को लेकर कमाडेंट विवेक शर्मा खुद 15 किलो दौड़ में हिस्सा लिया व हौसला अफजाई किया. मैराथन दौड़ में केंद्रीयऔद्योगिक सुरक्षा बल जादूगोड़ा के 69 जवानों समेत 134 कर्मियों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)
जिसमे 106 बटालियन रैफ, 157 बटालियनसीआरपीएफ, जादूगोड़ा पुलिस स्टेशन ,यूसीलकर्मी व सीआईएसएफ की संगरक्षिका अस्मिता विवेक समेत महिला जवानों ने हिस्सालिया. इस अवसर पर नरवा पहाड़ सीआईएसएफ कैंपस में आयोजित समारोह को समारोह के मुख्य अतिथि सह बार्क के वैज्ञानिकएके सुरी, कमांडेंट ,विवेक शर्मा, सीआरपीएफ अधिकारी भूपाल सिंह, जीएम एचआर एस के शर्मा ,जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस केजीएम मनोज कुमार, यूनिट संगरक्षिका स्मिता विवेक ने पर्यावरण की महता से लोगों को अवगत कराया. इसके पूर्व 15 किलोमीटर, 5 किलोमीटर समेत महिला जवानों के लिया एक किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रतिभागियों को वैज्ञानिक एके सूरी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया











