
चाकुलिया : शहीद निर्मल महतो की जयंती पर शुक्रवार को चाकुलिया झामुमो प्रखंड कमेटी ने प्रखंड के कुचियाशोली चौक पर स्थापित स्व निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो अमर रहे, झामुमो जिंदाबाद, शिबु सोरेन जिंदाबाद, सीएम हेमंत सोरेन जिंदाबाद ,समीर महंती जिंदाबाद के नारे लगाए. इस अवसर पर मौके पर प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी,डोमन माझी ,धनंजय करूणामय, राकेश महंती, पंकज महतो, बलराम महतो, निर्मल महतो, बाप्पा दास, असगर हुसेन,टुलु साव, झंटु भोल समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






