
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के टाउन हॉल में मिल्लत कमेटी के तत्वावधान में 29 नवंबर को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा मरीजों की आंख की जांच की जाएगी.यह जानकारी कमेटी के फजलूर रहमान और विक्रम सिंह चौहान ने दी है. उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में जिनकी आंखों की ऑपरेशन कराने की जरूरत होगी उन्हें वाहन से जमशेदपुर ले जाकर ऑपरेशन कराया जायेगा. कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण शिविर में आकर जांच शिविर का लाभ उठाये.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






