जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिकदी के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार की अगुवाई में आदिवासी आदिम सबर जनजाति का एक प्रतिनिधि मंडल कर्नाटक में आयोजित पांच दिवसीय (26 – 29 अगस्त तक) मिलेट मेला में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है. जहां अपने गैर कृषि वन खाद्य प्रदार्थ और मोटे अनाज की प्रदर्शनी लगाई है. इस प्रदर्शनी में देश के कोने – कोने से आदिवासी आदिम जनजाति अपने उत्पाद के साथ कर्नाटक के मैसूर में हिस्सा ले रहे है, जिसकी मेजबानी सहारा समृद्धि कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इसका मकसक इस मेला के जरिए उनके उत्पाद को एक दूसरे से साझा करना और समझना व आदिवासी आदिम जनजाति को मजबूती प्रदान करना है. इस प्रदर्शनी में पोटका से आदिम सबर जनजाति महेंद्र सबर, सोनाराम भूमिज, उत्तरा सरदार, गौरी सरदार और पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार ने शिरकत की जिसका समापन 29 अगस्त को होनी है.




