
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बरामारा में मिशन मोदी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 41 जरूरतमंद वृद्ध -वृद्धाओं के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर मिशन मोदी के ग्रामीण जिला कार्यकारी अध्यक्ष डोमन चन्द्र हांसदा और पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनाराम हांसदा ने कुणाल महतो के सहयोग से उपलब्ध करायें गये कंबल को 41 जरूरतमंद व्यक्ति के बीच कंबल का वितरण किया. डोमन चन्द्र हांसदा ने कहा कि मिशन मोदी सेवा भावना से इस तरह का काम आगे भी जारी रहेगा. मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सुनाराम हांसदा ने कहा कि जनता का हर सुख दुख में संगठन हमेशा खड़ा रहेगा, कहा कि ठंड से बूजुर्गों को राहत मिले इस उद्देश्य से कंबल का वितरण किया गया है.मौके पर चंदन महतो,गंगाराम हांसदा, लक्ष्मी रानी मांडी, कन्हुराम हांसदा,दुर्गा प्रसाद सोरेन,ओमप्रकाश गोस्वामी,नारायण प्रसाद हांसदा, बिराम मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.















