बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत के दुधकुंडी गांव में विगत कुछ दिन पहले हाथियों के झुंड खेत में प्रवेश कर खेत में खड़ी गरमा धान की फसल को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर दिया था. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर महंती ने रेंजर दिग्विजय सिंह को साथ लेकर गांव पहुंचे और किसानों की नष्ट फसलों का निरक्षण किया. किसानों के फसल नष्ट हो जाने से विधायक ने रेंजर को आदेश दिया की जल्द से जल्द किसानों को सरकारी प्रक्रिया पूरी कर मुवाजा राशि उपलब्ध कराएं. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर वन विभाग द्वारा हाथियों द्वारा किए गए फसल नष्ट किसानों के बीच मुआवजा के लिए फार्म का वितरण किया. मौके पर झामुमो नेता समीर दास, हिमांगशु सोम, रासबिहारी साव, जितेंद्र ओझा, लालमोहन मुर्मू, सौमित्र ओझा, पिंटू दत्त, दुर्गा गिरी, सुनील सिंह, शंकर मुर्मू, अनिल साव, अशोक सेन, सुमित माईती, राजीव लेंका, जूना सोम, लालटू दास समेत अन्य उपस्थित थे.



