गालूडीह : घाटशिला थाना क्षेत्र के बांकी गांव में अष्टम प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन हुआ. समापन दधि महोत्सव के साथ हुआ. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुई. उन्होंने महिलाओं संग अबीर गुलाल लगाकर संकीर्तन का समापन किया. मुर्मू ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी. कहा कि भक्ति ही क्षेत्र की खुशहाली का प्रतीक है. जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित संकीर्तन में स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसमे चैतन्य संप्रदाय फुलडूंगरी, गोविंद संप्रदाय कालिकापुर, राधा गोविंद संप्रदाय बेनाशोल तथा राधा गोविन्द संप्रदाय काड़ाडुबा की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. संकीर्तन को सफल बनाने में पुजारी ऋषिकेश दास, गुहिराम दास, मधुसूदन दास, अमर सिंह कर्मकार, यमुना दास, गोपाल दास, संजय दास, तपन कुमार दास, प्रदीप कुमार दास, कांचन दास, किरीटी दास, हेमंत शेखर दास समेत अनेक सदस्य जुटे रहे.




