गालूडीह : रबी और खरीफ सीजन की फसलों के साथ अब किसान गर्मी में तिल भी उगा रहे हैं. वे इससे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. बड़ाखुर्शी पंचायत के गिधिबिल टोला निवासी महिला किसान शीला महतो ने निरंजन महतो के जमीन पर एक एकड़ आम बागवानी में बेकार पड़े जमीन पर गर्मी तिल की खेती कर और मेहनत की बदौलत ग्रामीणों को आश्चर्यचकित कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

महिला ने तिल की खेती कर मिसाल कायम की है. शीला महतो ने बताया कि गर्मी में ज्यादातर खेत खाली रहते हैं. इसीलिए बेकार पड़े खाली खेतों में आसानी से तिल की खेती की जा सकती है. उन्होंने पहली बार तिल की खेती की. अच्छे उत्पादन की उम्मीद है. अगर उत्पादन अच्छी हुई तो यहां के बाकी किसान भी तिल खेती कर आत्मनिर्भरता की तरह अपने कदम बढ़ाएंगे. जानकारी के मुताबिक तिल का बीज करीब 300 रुपए प्रतिकिलो में आता है. (नीचे भी पढ़ें)
एक बीघे में दो किलो बीज लगता है. इससे 4 क्विंटल तक उत्पादन होता है. वर्तमान में तिल के भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं. प्रति बीघा औसत लागत तीन हजार रुपए तक आती है. अच्छा उत्पादन होने पर 20 हजार तक मुनाफा होता है. बता दें कि महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलांगाना में तिल की अच्छी-खासी खेती होती है.




