चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत फंड से नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया, जिसका शनिवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती और नपं के जन प्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद विधायक समीर महंती और नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने बोट में बैठकर तालाब का भ्रमण किया और बोट का लुत्फ उठाया.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि अब शहर के तर्ज पर चाकुलिया के ग्रामीण क्षेत्र और नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण तालाब में कुछ शुल्क देकर बोटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं. तालाब में बोट देखकर बच्चें चहक उठे और बोट में बैठकर बोटिंग का खुब आनंद उठाया. मौके पर नपं की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष सुमित लोधा, पार्षद देवानंद सिंह, सिटी मैनेजर मोनिस सलाम, गौतम दास, समीर दास, बासुदेव महतो, पिटला दास, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.












