चाकुलिया: चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में शनिवार को विधायक समीर मोहंती ने जिला परिषद् सहायक अभियंता प्रताप मोहंत के साथ स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर विधायक श्री मोहंती ने कहा कि डाकबंगला परिसर में विवाह मंडप, डाकबंगला भवन और गोदाम भवन का निर्माण होना है. उक्त योजनाओं के निर्माण के लिए शनिवार को विभाग के सहायक अभियंता के साथ स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं के निर्माण पूर्ण होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा और क्षेत्रवासियों के लिए नए अवसर और बेहतर सेवाएं लाएगा. यह परियोजना समाजिक कार्यक्रमों और आवश्यक सेवाओं के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए किए गए प्रयासों को अब सफलता मिल रही है, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक नया मोड़ साबित होगा.














