
धालभूमगढ: धालभूमगढ़ प्रखंड के एरोड्रम स्थल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन उपस्थित थे. इस दौरान विधायक रामदास सोरेन, श्रम प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने श्रमिकों के बीच साड़ी और पैंट-शर्ट पीस का वितरण किया. मौके पर श्रम विभाग द्वारा मजदूरों के निबंधन की जानकारी दी और बताया कि निबंधन के पश्चात प्रत्येक वर्ष 100 रुपया जमा करना होता है. इसमें निबंधित श्रमिकों को अलग-अलग सुविधाओं का लाभ दिया जाता है. धालभूमगढ़ प्रखंड के 5500 मजदूरों का निबंधन किया गया है.















