गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्दा पंचायत के देवली गाँव के परशुराम पातर के विवाह योग्य कन्या बेबी पात्र की शादी निश्चित हो गया है। गरीबी के कारण शादी कराने में दिक्कतें आ रही रही थी। परशुराम पातर ने मदद के लिए घाटशिला प्रखण्ड झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम के माध्यम से घाटशिला विधानसभा के विधायक रामदास सोरेन से आग्रह किया था। जानकारी होने के बाद विधायक के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष तथा झामुमो कार्यकर्ताओं के हाथों खाद्य सामग्री चावल, तेल, मसाला एवं पोल्ट्री मुर्गा आदि देकर मदद की गयी। सहायता पाकर परिजनों ने विधायक रामदास सोरेन के प्रति आभार जताया एवं धन्यवाद दिया। मौके पर निर्मल चक्रवर्ती, शिपू शर्मा, सदानंद सोरेन, बोडो हेंब्रम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




