जादूगोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की जमशेदपुर प्रखंड समिति की ओर से प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो की 72 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के समीप उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा झारखंड आंदोलन में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुधीर महतो के संघर्षमय जीवन, झारखंड राज्य आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा राज्य के विकास के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने स्व सुधीर महतो के आदर्शों पर चलने एवं झारखंड के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव जगत मार्डी, राजकुमार सिंह, तपन माझी, मुखिया सरस्वती टुडू, मायावती टुडू, द्रौपदी मुंडा, अनिल मुंडा,नितिन हांसदा सहित बड़ी संख्या में झामुमो के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे.







