गालूडीह: अब दारिसाई स्थित नवकुंज मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को तेज धूप और बारिश में राहत मिलेगी. गुरुवार को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने निर्माण कार्य को लेकर नवकुंज मंदिर परिसर में स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने राधा कृष्ण के चरणों में मत्था टेक कर क्षेत्र वासियों की सुख, शांति समृद्धि की कामना की. विधायक ने बताया कि बहुत जल्द विधायक निधि से नवकुंज मंदिर परिसर में यात्री शेड, शौचालय, स्नानघर और डीप बोरिंग निर्माण किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
कुछ दिन बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी सुविधा होगी. मालूम हो कि इसके लिए कुछ दिन पूर्व मंदिर समिति ने विधायक रामदास सोरेन से मांग की थी. मौके पर पुजारी सुखदेव दास, बासंती प्रसाद सिंह, बबलू महतो, श्यामा पद दास, रतन महतो, बादल किस्कू, भादो हांसदा, अबनी महतो, गौर चंद्र सिंह, निर्मल चंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.











