
घाटशिला : विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के बरडीह गांव के सबर टोला पहुंचकर ठंड से निजात दिलाने के लिए सबर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक, संबंधित पंचायत की मुखिया का भादूआ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य,पंचायत सचिव सुजीब बेसरा समेत अन्य उपस्थित थे.इस दौरान विधायक ने सबर टोला के सबर लोगों के बीच कंबल वितरण करते हुए कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार के आदेशानुसार सभी असहाय, निशक्त व्यक्तियों ,को कंबल वितरित किया जाना है इस कार्य में सभी जनप्रतिनिधि और प्रशासन को सहयोग करने के लिए अनुरोध किया ताकि गरीब असहाय परिवार को कंबल मिल सके.



