
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के दिघी गांव के पास सोमवार की दोपहर अवैध शराब बिक्रेता की कार से बाइक सवार बहरागोड़ा प्रखंड के कादोकोठा गांव निवासी थपो राणा और पत्नी छाया रानी राणा की मौत हो गयी थी. मंगलवार को देर शाम बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती कादोकोठा गांव पहुंचकर मृतक परिवार से मिलकर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दिया. विधायक ने सरकारी सहायता राशि 10000 रुपए की सहायता उपलब्ध कराई. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और संगठन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ललित मांडी, मुखिया पंसारी हांसदा, राजा बारिक् , विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.






