जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास बसे गैर कंपनी इलाकों में अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला आजसू पार्टी जिला समिति ने बुधवार को विद्युत महाप्रबंधक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इस दौरान विभाग के आला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए बताया गया कि 15 दिनों के अंदर अगर बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आजसू पार्टी बिजली कार्यालय में तालाबंदी से आंदोलन की शुरुआत करेगी. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कन्हैया सिंह ने बताया कि पूर्व की सरकार में क्षेत्र के लोगों को बिजली 21-22 घंटे मिल रही थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने बिजली को बेचने का काम किया है. पहले खनिज संपदा बेची जाती रही है, किन्तु अभी स्वयं मुख्यमंत्री बिजली विभाग अपने पास रख कर बिजली को बेचने का कार्य कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

कन्हैया सिंह ने बताया कि जिले के सभी विधायकों ने टाटा स्टील की सुविधा लेकर अपने आप को बेच दिया है. यही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के विश्वास और उनकी उम्मीदों को भी बेचने का काम किया है. प्रदर्शन में अतिथि के रूप में उपस्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य के मुखिया असंवेदनशील हैं. इन्हें राज्य की जनता से कोई सरोकार नहीं, जिससे बिजली भी हेमंत की तरह वादा खिलाफी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि इस सरकार में अफसर एसी कमरों में आराम फरमा रहे हैं और आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए फोन भी नहीं उठाते हैं. इसलिए आजसू पार्टी आज सांकेतिक रूप से प्रदर्शन कर रही है. तय समय पर अगर सार्थक पहल नहीं हुई तो सरकार को पार्टी के उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियां निभाने की बजाय जनता से वादाखिलाफी कर रही है. इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर पड़ कगा है. आजसू पार्टी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, मुन्ना सिंह, संजय मलाकार, बुल्लू रानी सिंह सरदार, संजय सिंह, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, धर्मवीर सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, चंद्रेश्वर पांडेय, संतोष सिंह, देवाशीष चौधरी, धनेश कर्मकार, अरूप मल्लिक, उमाशंकर सिंह, हैरी एंथोनी, कृतिवास मंडल, हेमंत पाठक, ललन झा, संतोष सिंह, मृत्युंजय सिंह, रामाशीष कुमार, अशोक मंडल, संजय करुआ, संगीता कुमारी, तनवीर आलम उर्फ राजू, प्रवीन प्रसाद, अजय कुमार, प्रमोद चौबे, प्रभा हांसदा, अभय सिंह, राहुल प्रसाद, मंगल टुडू, आशीष नामता, स्वरूप मल्लिक, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.



