चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के सरडीहा वित्त रहित हाईस्कूल में बुधवार को विधायक समीर महंती ने निरीक्षण किया. विधायक के द्वारा स्कूल में 7 पंखा दिया गया. स्कूल के विद्यार्थियों ने विधायक से किताब, पेयजल की समस्या, खेलने के लिए फुटबॉल, बैटमिंटन की मांग की. विधायक ने उनकी मांगों को बहुत जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर प्रमुख धंनजय करुणामय, बबलु गिरि, कमलेश घटवारी, नंद गिरि, राजू कर्मकार, मिथुन कर, मदन राउत समेत स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे.



