
चाकुलिया : रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने क्षेत्र कई विभिन्न समस्याओं को रखा. विधायक ने सीएम हेमंत सोरेन को मांग पत्र देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराकर कर्मियों को पूर्ववर्त रखने की मांग की है.
दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिन सड़कों का पक्कीकरण व कालीकरण नहीं हुआ है वैसे 12 सड़कों की सूची सौंपा और क्षेत्र की विकास के स्वार्थ मे यथाशीघ्र पथों के निर्माण के लिए आग्रह किया. लंबे समय से प्रतीक्षारत रेलवे फाटक से हवाई पट्टी तक जर्जर पथ की संविदा निकालने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है. सीएम ने विधायक को आश्वस्त किया है कि वे उनकी मांगों पर उचित पहल जल्द करेंगे.















