
चाकुलिया : कोरोना जैसी महामारी से जंग जीतकर घर लौटें बहरागोड़ा विधान सभा के विधायक समीर महंती. श्री महंती के स्वस्थ्य होकर घर लौटनें पर कार्यकर्ता और बहरागोड़ा विस क्षेत्र के लोगों में हर्ष है. समीर महंती के अस्पताल से घर लौटने की सूचना पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर बारी बारी से मिलकर शुभकामनायें दी और उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. मौके पर श्री महती ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नही हुआ है सभी सतर्क रहें और सरकार द्वारा पारित नियमों का पालन करते रहे. कहा कि वे अब स्वस्थ्य है और जल्द ही विस क्षेत्र के लोगों की सेवा कार्य में अपनी भागीदारी निभायेंगे. मौके पर मो गुलाब,समीर दास,गौतम दास,प्रणव बनर्जी,बुलबुल मंडल,पतित दास,बापी नंदी,मिथुन कर,विशाल बारीक,तापस दास,बिश्वजीत भोल,महेश्वर मल्लिक,प्रणव बेरा,पंकज खुराना,मो मौला,चंदन दास,अमित महतो,लखन मंडी समेत अन्य उपस्थित थे.













