
चाकुलिया : रोजगार के लिए तमिलनाडु के कोयम्बटूर गई गालुडीह और बड़शोल की दो युवती लक्ष्मी रानी महतो और सोनाली मुंडा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. दोनों के शव गांव पहुंचने के पश्चात परिवार में मातम पसरा हुआ है. सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयास और पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त, कोयम्बटूर के जिला उपायुक्त, भाजपा नेताओं के सहयोग से दोनों का पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंच गया. इसके लिए सांसद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनको साधुवाद दिया है.सांसद विद्युत वरण महतो ने दोनों परिवार के परिजनों से मुलाकात कर शोकाकुल परिवार को संवेदना प्रकट करते हुए सहायता स्वरूप उन्हें 10,000 – 10,000 हजार देकर आर्थिक सहयोग किया. सांसद ने कहा कम्पनी कल तक दोनों युवतियों के श्रद्धाकर्म के लिए उनके पिता के एकाउंट में 1,00,000 रुपये आरटीजीएस करेगी. इसके लिए उन्होंने कम्पनी से बात कर दोनों युवतियों के पिता के पासबुक नंबर दे दी गई है.
सांसद ने ये भी कहा एक समझौता के तहत श्राद्धकर्म के कुछ दिन पश्चात कंपनी दोनों परिवार को पुनः 5,00,000 मुआवजा देने की बात कही है.इसके लिए सारी कागजाती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, इसमें कोयम्बटूर के भाजपा नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.इतना ही नहीं रोड इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए सांसद विद्युत वरण महतो अपने सहयोगी के साथ दोनों पीड़ित परिवार के सदस्यों को कोयम्बटूर भेजने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए सांसद ने कोयम्बटूर के भाजपा नेताओं से बात कर ली है.सांसद ने कहा भाजपा पीड़ित परिवार के साथ हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे भी हर संभव मदद की जाएगी. मौके पर जिला महामंत्री हराधन सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, भाजपा नेता चुनू माहली, मुना पाल, महेंद्र राणा, मिहिर दत्त, रवि कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.






