
चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के ग्रामीण इलाके चाकुलिया थाना क्षेत्र के गोहालडीह सबर बस्ती में रविवार की रात सुभाष सबर ने गांव के ही सोमरा सबर (30) की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद सुभाष सबर गांव से फरार है. घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है. मृतक के पिता अनिल सबर ने बताया कि उसके पुत्र का गांव के ही एक विधवा के साथ संबंध था. कहा कि विगत कुछ दिनों पूर्व सुबास सबर और उसके पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था. कहा कि रात में सुभाष सबर के घर के पास ही पुत्र सोमरा सबर का शव पड़ा हुआ था. थाना में पिता के व्यान पर सुभाष सबर के खिलाफ कांड संख्या 24/20 धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी के लिये कार्यवाही कर रही है. बताया जाता है कि सुभाष सबर और सोमरा सबर के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस विवाद के कारण ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. वैसे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.














