चाकुलिया : चाकुलिया के चानकु महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में 169वीं शहादत दिवस के उपलक्ष्य पर 15 मई को शहीद चानकु महतो का मूर्ति अनावरण सह समारोह आयोजित होगा. यह जानकारी हरिशंकर महतो ने दी है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद शलैन्द्र महतो, पश्चिम बंगाल के मंत्री श्रीकांत महतो, पुरूलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, गिरिडीह के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी समेत अन्य उपस्थित होंगे. श्री महतो ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्य जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं.



