जादूगोड़ा : यूसिल नरवा पहाड़ विस्थापित कमिटी का तीन साल बाद गुरुवार को पुनर्गठन किया गया. इधर हड़तोपा फुटबॉल मैदान में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे चार गांवों, हड़तोपा, मुर्गाघुट्टू, राजदोहा व चाकड़ी ग्रामसभा के मांझी बाबा व ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में ग्रामसभा की मंजूरी लेने के बाद अगले तीन साल के लिए नई कमेटी का ग्राम सभा की मंजूरी के बाद पुनर्गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
नयी कमेटी में पोटका विधायक संजीव सरदार व घाटशिला विधायक रामदास को मुख्य संरक्षक बनाया गया है, जबकि कमेटी का नया अध्यक्ष बुधराई किस्कू को चुना गया है. वहीं महासचिव मुची राम सोरेन को बनाया गया है. उपाध्यक्ष. सुंदर माडी, कार्यालय सचिव बुडहान मूर्मू,कोषाध्यक्ष _मदन मोहन दास, सह कोषाध्यक्ष के पद पर गिरोश सिंह को जगह दी गई है. इसके अतिरिक्त कमेटी में चार सलाहकार के तौर पर मांझी युवराज टुडू (राजदोहा माझी बाबा)लालू राम किस्कू हड़तोपा माझी बाबा) दसमत मुर्मू (पाथर चाकरी मांझी बाबा) व उदित नारायण हेंब्रम (मुर्गा घुट्टू माझी बाबा) कमेटी को चलाने में अहम योगदान करेंगे।





